हजरतगंज की जनपथ मार्केट में खड़े ये भाई साहब उस व्यक्ति का इंतज़ार कर रहे जो इनके रिक्शे पर बैठकर आया और इनसे कहा कि तुम यहीं रुको मैं आ रहा।
20 मिनट खड़े रहे। वो नहीं आया। एक अजीब सी खामोशी के साथ चाचा चले गए।
वो कितना गिरा हुआ आदमी होगा जो इनका पैसा मार गया।
बरेली में कुछ कांवड़िए हंगामा कर रहे थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे। समझाने की कोशिश की। कांवड़िए नहीं माने। पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।
प्रभाकर कहते हैं कि कुछ कांवड़िए नशे में थे। उनके पास हथियार थे। माहौल खराब हो सकता था।
प्रभाकर अपने आवास नहीं पहुंचे…
नीम करोली बाबा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जैसे बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो सच्चे अर्थों में हिन्दुत्व के रक्षक हैं। जो किसी की आलोचना नहीं बल्कि सत्य का ज्ञान करवाते हैं। कोई जादू नहीं दिखाते। चिल्लाते भी नहीं। सिर्फ अच्छी बातें बताकर आम आदमी को मानसिक तौर पर मजबूत कर देते हैं।
एक पिता के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी। उनका IPS बेटा अनूप सिंह उनके कंधे पर प्रमोशन का स्टार लगा रहा।
ये फोटो तैयारी कर रहे युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं।
धर्म को धंधा बना दिया है। जिन लोगों के पास पैसा है उन्हें मूर्ति के सामने बैठाकर दर्शन करवाया जा रहा। जिनके पास नहीं है वह मूर्ति से 20 मीटर दूर लाइन में धक्के खाए और वहीं से दर्शन करके लौट जाएं।
हां उनके पास दान पेटी जरूर लगा दी है। अगर कुछ देना है तो वहीं से दे दो।
एक 16 साल की बच्ची। जिस स्कूल में पढ़ने जाती थी वहीं लगातार उसका रेप होता था। रेप करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसके स्कूल के डायरेक्टर अजीत विश्वास का बेटा सम्राट विश्वास है।
…और उस बच्ची को यहां तक पहुंचाने वाली थी उसकी स्कूल टीचर अनीता मिश्रा। वो उसको लाइब्रेरी के बगल एक कमरे…
इस बच्चे को लग रहा होगा कि वो अपनी मां के पास सुरक्षित है।
...और मां के मन में अपने शरीर में हो रहे दर्द से ज़्यादा बच्चे को ना बचा पाने की पीड़ा होगी। 💔
बाराबंकी में 5 साल की बच्ची जिसका एक 40 साल के राक्षस ने रेप किया। राक्षस इसलिए क्योंकि इसे इंसान हम कह ही नहीं सकते।
वो राक्षस बच्ची को घसीटकर खेत में ले गया। वहां उसे शराब पिलाई, उसके प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाला फिर रेप किया। उसके बाद बच्ची का गला दबाकर तालाब में फेंक किया।…
वीडियो इंदौर का है। हिन्दूवादी संगठन अभी से ही पठान फिल्म का विरोध कर रहे हैं।
इसी मध्य प्रदेश के 21 विभागों में 93,681 पद रिक्त हैं, इन लोगों को आपने कभी सरकार से सवाल पूछते नहीं देखा होगा।
ये बड़े नाजुक लोग हैं, इनकी धार्मिक भावनाएं बहुत जल्दी आहत होती हैं।
बाबा साहब अधिकारी बनकर नागपुर पहुंचे तो उन्हें कमरा नहीं मिला। क्योंकि वह दलित थे। एक व्यक्ति ने दे दिया। लेकिन जब लोगों को पता चला तो डंडा-भाला लेकर पहुंच गए।
आज उन्हें याद करने का दिन है। ताकि हमें महसूस हो कि बाबा साहेब ने हमारे लिए क्या कुछ सहा है।
आज लखनऊ में चारबाग से इलेक्ट्रॉनिक बस पर बैठे। पॉलीटेक्निक तक जाना था। बस में करीब 20 यात्री होंगे। मेरे ठीक सामने एक अंकल बैठे थे जिनकी उम्र करीब 40 साल होगी। पास में एक 18–19 साल का लड़का खड़ा था।
बस ड्राइवर ने ब्रेक लगाया तो लड़का लड़खड़ाकर उन अंकल पर गिर गया। अंकल ने…
बाराबंकी में एक 15 साल की दलित बच्ची को एक 45 साल का आदमी घसीट कर ले जाता है और उसके साथ बदतमीजी करता है। बच्ची के घरवाले पुलिस थाने के चक्कर पर चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं किया।
दूसरी तरफ वो आदमी उस बच्ची को धमकाता, उसे मार डालने की धमकी देता। आखिरकार उस बच्ची…
मणिपुर की तरह ही मेरठ का एक वीडियो वायरल हुआ।
उसमें लड़की गिड़गिड़ा रही है कि हमको कपड़े दे दो। कुछ दरिंदों ने उसका रेप किया और नग्न करके वीडियो बनाया।
वीडियो 3 महीने पहले का है। अबतक सारे आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। शायद अब पुलिस को होश आए।
लेकिन सोचिए अगर वीडियो वायरल ना होते…
जो लोकप्रियता बहन जी की 1990 के आसपास थी वह अब चंद्रशेखर की है। खासकर युवाओं में चंद्रशेखर की पैठ तेजी से बढ़ी है।
जो बसपा समर्थक हैं उन्हें बात बुरी लगेगी। लेकिन आप भी सच्चाई से बहुत दिन तक मुंह नहीं मोड़ पाएंगे।
प्रयागराज में जहां RO/ARO के स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं उस जगह की लाइट काट दी गई है।
छात्रों को डराने के अब यह तरीका अपनाया गया है। सुबह लाठी मारो, रात में अंधेरा कर दो।
#RO_ARO_RE_EXAM
ये इतना बेहुदा है कि जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। जब एक तरफ वेश्यावृत्ति के खिलाफ देश लड़ाई लड़ रहा, बच्चियों को बचाने की मुहीम चला रहा उस वक्त ऐसे स्टैंडअप कमेडियन बेशर्मी पर उतर आए हैं।
कोई इनसे पूछे कि अगर आपको यह प्रोफेशन कूल लगता है तो क्या एकदिन के लिए भी जाएंगी?
लानत…
आज RO/ARO अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल छीने जा रहे हैं। जहां मीडिया वाले नहीं दिख रहे वहां युवाओं को पीटा भी जा रहा।
कितना दुखद है, पेपर लीक आपकी नाकामी से होता है लेकिन दोष युवाओं पर मढ़ा जा रहा जो बेचारे 4-5 सालों से 10 बाई 10 के कमरों में रहकर तैयारी कर रहे हैं।…
कानपुर जिले में पुलिस ने एक निर्दोष आदमी को हिरासत में लिया और इतना मारा कि उसकी मौत हो गई।
अब पुलिस झूठ बोल रही कि मौत हार्ट अटैक से हुई।
मृतक की 3 साल की बेटी और 1 साल का बेटा है। बच्चों को तो इस बात का एहसास भी नहीं कि उनके पिता उन्हें अब कभी नहीं मिलेंगे।
@Uppolice
अंकिता भंडारी याद है आपको?
सिर्फ़ 19 साल की उम्र में परिवार को सपोर्ट करने के लिए ऋषिकेश के एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। अंकिता पर रिसोर्ट में आने वाले कोई VIP गेस्ट को स्पेशल स्पा सर्विस देने का दबाव बनाया जा रहा था। दबाव बनाने वाला रिसॉर्ट का मालिक…
हमारे साथी राजेश साहू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पिछले दिनों उन्होंने पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी का स्टिंग किया था। इस स्टिंग में मैं भी शामिल थी। स्पाई कैमरे से सबकुछ रिकॉर्ड किया था। राजेश को इस ठगी की जानकारी पुलिस अभ्यर्थी के एक छात्र के जरिए मिली थी। इसके बाद वह लग गए। करीब 10…
तस्वीर में मेरे साथ जो बिटिया है वो 15 साल की है और कुछ दिनों में एक बच्चे की मां बनने वाली है।
मार्च के महीने में बच्ची गांव में ही नौटंकी का प्रोग्राम देखने गई थी। बीच में बाथरूम के लिए पास के स्कूल तक गई। वहां तीन लड़के आए उसका मुंह दबाया और घसीटकर ले गए।
बच्ची की जमीन पर…
वाराणसी में जमीन से जुड़े एक मामले में 12वीं की बच्ची ने साल्वी ने नायब तहसीलदार से आदेश की कॉपी मांगी तो उन्होंने थप्पड़ मार दिया।
जिन महिलाओं को औकात से अधिक मिल जाता है वह बत्तमीज हो जाती हैं।
शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की विधानसभा के सरकारी स्कूलों से हमने और
@askrajeshsahu
रिपोर्ट की है। कुल 3 स्कूल हैं।
1. एक ही कमरे में पांच क्लास चल रहीं।
2. एक ही कैंपस में तीन स्कूल चल रहे।
3. 150 रुपए के किराए के कमरे में पूरा स्कूल चल रहा।
पूरी रिपोर्ट:
मुज़फ्फरनगर में एक महिला के साथ उसके ससुर ने रेप किया। ससुर अक्सर महिला से उल्टी सीधी बातें करता था। कभी उसके कंधे पर हाथ रखता, कभी गलत जगह छूता। एक दिन वो कमरे में अकेले थी तो मौके का फ़ायदा उठाकर उसका रेप किया।
महिला ने ये बात जब अपने पति को बताई तो उसने कहा कि तुमने मेरे…
डैडी करीब 6 महीने से कह रहे हैं कि गांव जाने के लिए स्कूटी होती तो आराम रहता। लेकिन मां बाप बस कहते हैं अपनी सुविधा के लिए कुछ करते नहीं।
मैं अभी इस लायक तो नहीं हुई कि उन्हें कुछ बड़ा गिफ्ट दे पाऊं। लेकिन छोटे–छोटे तोहफे तो दे ही सकते हैं। आज घर में उनके लिए स्कूटी आ गई।
कानपुर के मॉल में काम करने वाली एक लड़की रात 9:30 बजे अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में वो बाथरूम जाने के लिए एक जगह रुकी। तभी चार लड़के उसके पास आकर छेड़छाड़ करने लगे।
लड़की का दोस्त उसको बचाने आया तो चारों ने उसे पीटा। फिर लड़की को लेकर जंगल की तरफ ले गए। वहां चारों…
आजम खान से ज्यादा मजबूत नेता मैने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। लाख मुश्किलें आईं लेकिन कभी चेहरे पर चिंता की एक लकीर नजर नहीं आई।
आज दोस्त रुलाकर चला गया। 💔
#MulayamSinghYadavJi
मुलायम सिंह यादव के दो काम मुझे ऐतिहासिक लगते हैं।
पहलाः बॉर्डर पर शहीद हुए जवान की बॉडी को सम्मान सहित उनके घर पहुंचाना।
दूसराः 12वीं पास करने के बाद बेटियों को 20 हजार रुपए देना।
आपको कौन सी य���जना बढ़िया लगी थी...?
मायावती पहले पढ़कर भाषण नहीं देती थीं। 1990 के दशक में उनकी बातें इतनी असरदार होती थी कि लोग घंटों इंतजार करते थे। आज बहनजी के जन्मदिन पर आइए उन्हीं दिनों में चलते हैं। और उस ऐतिहासिक भाषण को जानते हैं जिसने चमत्कार कर दिया था।
यहां पढ़िएः
इससे ज्यादा दुखद कुछ भी नहीं। हमारा सिस्टम न्याय दिलाने के मामले में पूरी तरह फेल साबित हुआ। एक पिता को उम्मीद तक न दे सका कि हम तुम्हारी बेटियों के कातिलों को पकड़ेंगे। सजा दिलवाएंगे।
ललितपुर के विष्णु तिवारी याद हैं? बेगुनाह थे लेकिन 20 साल जेल में रहे। मां की मौत हुई। जमीनें बिक गई। सबकुछ बर्बाद हो गया। सरकार से मदद मांगी लेकिन मिला नहीं।
विष्णु के घर गई। एक रिपोर्ट तैयार की। यहां पढ़ सकते हैंः
रवीश जी ने भी NDTV से इस्तीफा दे दिया।
वक्त याद रखेगा कि जब सारे चरण धोने में लगे थे तब एक पत्रकार सत्ता से सवाल पूछ रहा था। केंद्र सरकार का कोई प्रवक्ता वहां बैठने से डरता था। उम्मीद है कि अब जो भी करेंगे वह हमेशा की तरह जनता के हित में रहेगा।
इन्हें देखिए। इन दरिंदो ने बीएचयू कैंपस में एक लड़की को पिस्टल दिखाई। उसके कपड़े उतारे। रेप किया। वीडियो-फोटो बनाया। इसके बाद फरार हो गए।
पुलिस को फाइनली 60 दिन बाद कामयाबी मिली। तीनों आरोपी कुणाल पांडेय, अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
बागपत के प्रथम चाट युद्ध को दो साल हो गए। यह युद्ध हमें याद दिलाता है कि गिरने के बाद भी अपने आप को दुश्मन के हवाले नहीं करो बल्कि भूरे बाल वाले चाचा की तरह लेट कर ही दुश्मनों पर हमला करो।
वीडियो मणिपुर से आया है। बीएसएफ के एक जवान वहां एक लड़की को गलत तरीके से छू रहा। बत्तमीजी कर रहा।
फिलहाल बीएसएफ ने सस्पेंड कर दिया है।
इन्हीं जवानों के कंधों पर तो सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। ऐसा करेंगे तो भरोसा टूट जाएगा। यह बेहद घृणित काम है।
मुझे रोज मैसेज आता है, 'मैम मुझे प्रमोट कर दीजिए।'
आज आप सभी को प्रमोट करती हूं। आप एक काम करिए। इस ट्वीट को रीट्वीट करिए। जो लोग रीट्वीट कर रहे हैं वह एक दूसरे को फॉलो कर लें। इससे आपके 200 फॉलोवर बढ़ जाएंगे।
मैं भी आपको फॉलो करती हूं। 😎
बागेश्वर वाले शास्त्री जी के मुताबिक जिस महिला ने सिंदूर और मंगलसूत्र नहीं पहना लोग उसे स्त्री को समझते हैं कि प्लॉट अभी खाली है।
वाह रे बाबा। ऐसी सड़कछाप सोच के साथ हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे?
"Bheem Entry Video" reached more than 10 Million Views In Just 36 Hours & 23 Minutes.
It became 1st Indian Video To Reach This Milestone On Twitter...
#NTRGoesGlobal
#NTR
𓃵
#ManOfMassesNTR
अग्निवीर में कुल 31 महीने की ट्रेनिंग है। 10 हफ्ते की बेसिक और 21 हफ्ते की एडवांस। अगर ट्रेनिंग के दौरान किसी अभ्यर्थी का हाथ या फिर पैर टूट जाता है और वह 1 महीने से ज्यादा की मेडिकल लीव ले लेता है तो उसे अग्निवीर के लिए अनफिट घोषित कर दिया जाता है। मतलब वह बाहर।
आप सोचिए,…
असली तिरंगा यात्रा तो यही है।
21 लाख टेट पास युवा एकजुट होकर अगर तिरंगा थामे लखनऊ पहुंच गए तो यकीन मानिए सरकार एक दिन में भर्ती का विज्ञापन जारी कर देगी।
महेश यादव की शहादत को 4 साल हो गए। उनकी पत्नी संजू आज भी उस मनहूस दिन को नहीं भूली। कोई चर्चा करता है तो आंखों में आंसू जाते हैं। सरकार ने वादे खूब किए। कुछ निभाए और कुछ अधूरे रह गए।
शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि।
विधायक जी, जिस प्रदेश में आप विधायक हैं, वहां 6 साल से कोई शिक्षक भर्ती नहीं आई है। जिस राज्य की आप बुराई कर रहे हैं, वहां आपके राज्य के 20 हजार से ज्यादा युवा वहां नौकरी कर रहे हैं। वो यूपी में ही नौकरी चाहते थे लेकिन आप लोग नहीं दे पाए।
आप भर्ती निकालिए। पारदर्शिता के साथ…
बिहार शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार करने की RJD की कोशिश पर सरकार गिरा नीतीशजी ने उदाहरण प्रस्तुत किया,ये सदैव याद रखा जाएगा कि किस प्रकार शिक्षक भर्ती में लालू परिवार ने भ्रष्टाचार करने की पुरज़ोर कोशिश की और उनकी सरकार चली गई,वैसे भी RJD का इतिहास ही है नौकरी के बदले जमीन का।
अयोध्या में 2 लोगों ने एक 35 साल के आदमी की हत्या की। हत्या के बाद शव पॉलीथीन में बांधकर ठिकाने लगाने जा रहे थे।
रास्ते में ही ब्रेकर पर बाइक उछली और दोनों आरोपी गिर गए। आस पास के लोग उन्हें उठाने के लिए भागे तो देखा कि पॉलीथीन में से एक हाथ बाहर निकला हुआ है। देखा तो पॉलीथीन…
यूपी में बीजेपी के कुल 25 राज्यसभा सांसद हैं। इसमें 14 सांसद सवर्ण हैं। हरिद्वार दुबे जी के निधन के बाद पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को राज्यसभा भेजा जा रहा है।
जिस चुनाव में जनता नहीं होती, जातीय समीकरण नहीं होता। वहां अक्सर पार्टी संघ से जुड़े नेताओं को तवज्जो देती है। यहां…
हमारे साथ जो बैठे हैं उन्हें पेट संबंधी बीमारी हुई। कई जगह इलाज करवाया लेकिन ठीक नहीं हुए। पत्नी एक तांत्रिक के पास चली गई। तांत्रिक ने ठीक कर दिया लेकिन बदले में पत्नी के सामने शारीरिक संबंध की शर्त रखी। पति की मौत का डर दिखाकर उसने रेप किया। कुछ दिन बाद उसकी नजर पीड़िता की 15…
वीडियो पिछले महीने का है। कानपुर की वो मां-बेटी भी मौजूद हैं जिनकी जलकर मौत हुई। उस वक्त न्याय मांगने अधिकारियों की चौखट पर आए थे। न्याय छोड़िए उल्टा केस लाद दिया गया।
इस मामले में सिस्टम नकारा साबित हुआ। थोड़ी भी संजीदगी दिखाते तो ये दिन न देखना पड़ता।
साल 2017 से अबतक युवाओं को क्या हांसिल हुआ वो देखिए…
साल 2017- दरोगा भर्ती- पेपर लीक
साल 2018- UPPCL- पेपर लीक
साल 2018- UPSSSC लोअर सबार्डिनेट- पेपर लीक
साल 2018- UPSSSC ट्यूबवेल ऑपरेटर- पेपर लीक
साल 2018- यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस- पर्चे ही गलत बांट दिए
साल 2018- ग्राम…
जो साथी मदद की बात कह रहे उन सभी को बताना है कि चाचा से मेरी बहुत थोड़ी सी बात हुई। नाम, पता, यूपीआई जैसी चीजें नहीं पता किया।
आप से कहना सिर्फ इतना है कि हर रिक्शेवाले की हालत खराब होती है। आप जहां भी ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं वहीं कर दीजिए।
एक वक्त था जब अटल बिहारी वाजपेई बीमार थे। तब पीएम राजीव गांधी ने उन्हें इलाज के लिए बहाने से विदेश भेज दिया था।
आज सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं और उनके दोनों बच्चे ईडी के चक्कर में दर–दर भटक रहे हैं।
राजनीति अपनी जगह, इंसानियत अपनी जगह।
@RahulGandhi
@priyankagandhi
चंद्रशेखर इस देश के उभरते हुए दलित नेता हैं। उनकी लोकप्रियता कई लोगों की आंखों में चुभ रही थी। हमले का एक कारण यह भी हो सकता है।
बाकी अपराध में कमी का दावा करने वाले पता नहीं कौन लोग हैं, हर दिन पूरा न्यूज रूम हत्या, हमला, लूट से भरा पड़ा है।
अखिलेश का नाम टीपू था। 4 साल के हुए तो SN तिवारी उनका एडमिशन करवाने ले गए। प्रिंसिपल ने कहा, टीपू तो नहीं लिख सकते। नेताजी को फोन किया गया। उन्होंने कहा, जो बेटा कहे वो कर दो। प्रिंसिपल ने कई नाम सुझाए। टीपू को अखिलेश पसंद आ गया।
नामकरण में भी कोई जबरदस्ती नहीं हुई।
जितनी तेज़ी से चंद्रशेखर आज़ाद ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है, विरोधियों के लिए उन्हें रोकना लाज़मी हो गया था।
अब उनके पास तो पैसा भी नहीं है कि छापा पड़ सकता है इसलिए रोकने के लिए गोली चलवा दी।
यूपी के 75 में से 55 DM सवर्ण हैं। इनमें 22 ठाकुर, 20 ब्राह्मण, 2 भूमिहार और 11 वैश्य हैं।
बस 20 सीटें OBC, SC, ST के लिए बचती हैं।
आमतौर पर इस सरकार में कहा जाता है कि वह जाति देखकर कुर्सी नहीं देती। लेकिन सवर्ण अधिकारियों की तैनाती दूसरी ही कहानी कह रही है।
साथी…
एक महिला जो दंगों में अपने 3 महीने के बच्चे को लेकर भागी। रास्ते में तीन आदमियों ने उसका बच्चा छीनकर जमीन पर पटक दिया। बच्चे की गर्दन पर चाकू रखा और बोले हमें जो करना है करने दो वरना बच्चे को मार डालेंगे।
उसके बाद उन तीनों हैवानों ने बारी–बारी से उनका रेप किया।
वो कुछ नहीं बोल…