रूपेश पांडेय के परिजनों से नहीं मिल पाएंगे
@KapilMishra_IND
.अधिकारियों के मुताबिक, हजारीबाग डीसी ने रांची डीसी को पत्र लिख कर कपिल मिश्रा के आने पर माहौल खराब होने की आशंका जतायी थी. कपिल मिश्रा को वापस भेजा जाएगा। फिलहाल एयरपोर्ट पर रोके गए हैं कपिल मिश्रा.
कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा से बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सवाल पूछा गया। उन्होंने बिहारियों से बांग्लादेशी घुसपैठियों की तुलना कर दी।
@RajeshThakurINC
जी विधायक जी कह रही हैं कि रामगढ़ में बिहारी मुखिया बन जा रहा। इनको बताइए की बिहारी भारत के नागरिक हैं। ये भी बताइए कि आप भी पैतृक
चपई सोरेन अब होंगे नए मुख्यमंत्री. हेमंत राज का अंत. कड़वा सच — एक अच्छे मृदुभाषी व्यक्ति को उसके सलाहकारों ने बर्बाद कर दिया. खास कर ब्यूरोक्रेसी ने...
@SanjayAzadSln
वाह महोदय वाह। जब आप सड़क पर होते हैं आपको सड़क पर चलने वाले की जात का पता होता है, आप चेहरा देख कर उनकी जात बता देते हैं। फिर गालियां भी जातिसूचक देते हैं। और टीवी चैनल की महिला पत्रकार गाड़ी चला रही थी क्या सांसद महोदय?
ये बांग्लादेश या पाकिस्तान की सीमा नहीं है। ये रांची का मोराबादी मैदान है। सड़क पर बैरेकेडिंग को कंटीली तारों से घेरा गया है।
यहां भाजपा की युवा आक्रोश रैली होनी है। भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि राज्य के अलग अलग हिस्से में भाजपा कार्यकर्ताओं को
झारखंड में सार्वजनिक राशन वितरण दुकानों के आवंटन के उदाहरण देखिए। दुकान का आवंटन जिन मुस्लिम परिवारों को हुआ है, उनका कास्ट एससी यानी अनुसूचित जाति बताया गया है। क्या ये एससी की हकमारी नहीं है?
रात 10 बजे बिजली गई, 11 बजे आयी, 12 बजे कटी, डेढ़ बजे आयी, लगा अब नींद आ जायेगी, लेकिन 2 बजे फिर बिजली गई, 3 बजे आयी, साढ़े 3 बजे चल गई। राजधानी रांची में ऐसी बिजली व्यवस्था तो कभी ना थी। छी–छी।
बीते दौर की तस्वीर। 1998 लोकसभा चुनाव के बाद लालू प्रसाद, मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में शिबू सोरेन ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा का दामन थामा था।
सालों बाद क्षेत्रीय राजनीति के चेहरे अब बदल चुके हैं। शिबू सोरेन की जगह हेमंत सोरेन, मुलायम सिंह यादव की जगह अखिलेश यादव और लालू
कुछ भी बोलिए , इस बार झारखंड में असल लड़ाई हेमंत बनाम हिमंता ही है।
तू डाल डाल, मैं पात पात का खेल चल रहा है।
रोज नए नैरेटिव गढ़े जा रहे, इस नैरेटिव को तोड़ा जा रहा।
हम जैसे पत्रकार संजय की तरह सारे घटनाक्रमों को अपनी खुली आंखों से देख रहे।
झारखंड के खान सचिव के पति के सीए के यहां से 19 करोड़ से अधिक कैश मिलते हैं। 150 करोड़ से अधिक के निवेश के कागजात मिलते हैं, लेकिन फिर भी ईडी की कार्रवाई सीएम साहेब को गीदड़ भभकी लग रही। क्या ही कहें?
झारखंड में युवा रोजगार मांग रहा है। पहले चुनावी वादों में फिर सालाना जलसे में नौकरियों का वादा था। नौकरियों का साल आपने घोषित किया था
@HemantSorenJMM
जी। वादे पूरे कीजिये, युवा हक मांग रहा।
#jharkhand_yuva_mange_rojgar
ये आज ट्रेंड कर रहा। इसे प्लीज़ पॉलिटिकल चश्मे से मत।देखिएगा।
राजनीति सेवा का सबसे बेहतर माध्यम है, लेकिन आप इससे उम्मीद नहीं कर सकते। सिंडीकेटिंग,लाइजनिंग, पैसे कमाने की मशीनरी बन चुकी राजनीति कभी मसलों पर ध्यान नहीं देती। झारखंड में आज अंकिता की मौत हो गई। लेकिन वोट मांगने घर जाने वाले "हृदय सम्राट" अभी "साहेब" बने बैठे हैं। इंतजार कीजिए।
अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के संदिग्धों में रांची के मेडिका अस्पताल में काम करने वाला डॉक्टर इश्तियाक अहमद भी शामिल हैं।
एक मुफ्ती समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। मामले में जानकारी देते आईजी अभियान अमोल वी होमकर।
चतरा और धनबाद से राजपूत एमपी थे। दोनों का टिकट काट दिया गया। सीता सोरेन को सुनील सोरेन का टिकट काट के उम्मीदवार बनाया गया। चतरा या धनबाद में एक राजपूत को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए था।
सीएम का बयान घटिया है। निम्न स्तरीय है। अपने परिवार या खानदान के साथ ऐसी घटना होने पर भी सीएम ऐसी बेतुकी बात करते? मैं शर्मिंदा हूं कि आप हमारे सीएम हैं। शर्मनाक...
पत्रकारों पर हमला बंद हो।
@HemantSorenJMM
जी से गुजारिश है कि धनबाद चिरकुंडा के प्रभात खबर के पत्रकार सुरेश पासवान जी को इंसाफ दिलाएं।सुरेश जी के साथ मासस के नेता ने मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
आज लगा की पत्रकारिता कर रहा हूं। सवाल उठाने पर एक आईपीएस ने धमकाने की कोशिश की, बेईमान बताने की कोशिश की। मेरी इंटीग्रिटी पर सवाल उठाया। मैं अपनी बेइमानियों के किस्से जानना चाहूंगा। स्वागत रहेगा।
रांची के प्लाजा सिनेमा में तकरीबन 400 आदिवासी बच्चियों के लिए द केरल फाइल का स्पेशल प्रीमियर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी की प्रेरणा और पहल से की जा रही है।
पीएम के विजिट में लापरवाही के कारण धनबाद डीसी वरुण रंजन को हटाया गया। डीसी साहब ने चीफ सेक्रेटरी के लिए गाड़ी भी नहीं रखी थी। गाड़ी का जुगाड किया तो वो खराब हो गई। डीसी साहब की गलती के कारण चीफ मिनिस्टर भी प्राइम मिनिस्टर को सी ऑफ नहीं कर पाए।
झोला उठाकर चल देने वाला
#IAS
सुखदेव सिंह 1987 बैच के IAS हैं। साफ छवि। मधु कोड़ा की सरकार में भी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे, लेकिन कभी दामन पर दाग नहीं लगा। तीन साल, आठ महीने झारखंड के मुख्य सचिव रहे। अप्रत्याशित तौर पर छह दिसंबर को झारखंड सरकार ने मुख्य सचिव पद से हटाकर श्री
बांग्लादेशी घुसपैठियों के सवाल पर मुख्यमंत्री चार शहर रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो की किस आबादी को बाहरी कह रहे हैं। देश का नागरिक इनको बाहरी नजर आता है। क्या राजनीति है? निजी तौर पर ये बात मुझे तो अच्छी नहीं लगी। नागरिकों में कैसा भेद पैदा कर रहे हैं सीएम साहब।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन को झारखंड के युवा बेरोजगार दिवस के तौर पर मना रहे हैं। नौकरियों के वादे को लेकर हेमंत सोरेन जी पर विपक्ष भी हमलावर है। आज युवाओं का हैशटैग
#युवा_विरोधी_हेमंत_सरकार , #झारखंड_बेरोजगार_दिवस ट्रेंड कर रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार रांची से सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचेंगे।
जमशेदपुर में बारिश रुक नहीं रही है। लोग बारिश में पीएम का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया कि किसी सूरत में जमशेदपुर जायेंगे।
इसके बाद वह रांची से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए।
@AjayVermajmm
ने
#JMM
को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्थापित किया था। मैंने एक बार राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया पर रिपोर्ट की थी। तब पता चला था कि
#JMM
के इस सिपाही ने अपने बच्चे के एफडी को तोड़कर सोशल मीडिया का खर्च निकाला था। आज अजय को हाशिये पर ला दिया गया है।
@HemantSorenJMM
चर्चा हो रही है कि निशिकांत दुबे को मंत्री पद क्यों नहीं? जातीय समीकरण के सांचे में नहीं उतर पाए या कोई कमी रह गई। इसमें कोई शक नहीं निशिकांत दुबे अपनी ताकत और इरादे से तमाम विपरीत परिस्थितियों में सांसद बने। संगठन का उनकी जीत में शायद ही कोई योगदान हो। विधायक, पूर्व विधायक,
Big Big breaking
अलकायदा के संदिग्ध आतंकी डॉक्टर इश्तियाक के मामले के तार रांची जमीन घोटाले के आरोपियों से जुड़ा।
जमीन घोटाले में जेल में बंद अफसर खान के भाई और जेल में बंद ताल्हा खान के ससुर बबलू खान को ईडी ने समन किया।
बबलू खान के अस्पताल से इश्तियाक जुड़ा रहा है।
ईडी जांच
झारखंड सरकार की बोर्ड लगी इस इनोवा पर चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम चलते हैं। लेकिन यह गाड़ी राजेश कुमार कंस्ट्रक्शन के नाम पर निबंधित है। क्या सरकारी अफसर ठेकेदार की गाड़ी पर बोर्ड लगाकर चल सकता है या ठेकेदार भरोसे ही सरकार चलाई जा रही।
रांची के जमीन माफियाओं और अफसरों की सांठगाठ देखिए। ये सरकारी दफ्तर नहीं, बडगाई अंचल कर्मी भानू प्रताप का घर है। घर में कई सारे डीड, जमीन के कागजात ईडी की छापेमारी में मिले हैं।
हमारे आपके हक के 19.31करोड़ आईएएस के करीबी के यहां से मिले। हम चुप हैं। जांच रोकने के लिए सिब्बल- रोहतगी करोड़ों वसूल लेंगे। लेकिन हम चुप ही रहेंगे। जल, जंगल, जमीन के नाम पर लुटेरे कौन हैं पहचानिए।
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जन गण का मन नाम से ओपिनियन पोल आया है। आज चुनाव होने पर नतीजे कुछ यूं होने के अनुमान बताए गए हैं।
BJP – 38– 43
AJSU – 2–7
JMM– 19-24
Cong – 7-12
Others– 3-8
मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद बाबूलाल मरांडी, दूसरी पसंद हेमंत सोरेन, तीसरी पसंद अर्जुन
झारखंड में तीसरे मोर्चे का गठन,सरयू राय से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मुलाकात महज "औपचारिक" नहीं लगती। आने वाले दिनों में AAP देश की राजनीति में नए विकल्प के तौर पर उभरेगी। उसी तरह झारखंड में AJSU को भाषा आंदोलन और डोमिसाइल आंदोलन का फायदा मिलेगा। Cong का विकल्प रेडी है।
रांची एयरपोर्ट पर रोके गए
@KapilMishra_IND
से कुछ इस अंदाज में मिले सांसद
@SethSanjayMP
. भाजपा नेताओं ने कपिल मिश्रा को रोकने पर दी है तीखी प्रतिक्रिया।
@PKakkar_
महिला पत्रकार दिल्ली से पंजाब गई। उसने सामने वाली महिला को कुचल दिया, जो दलित थी। फिर उसे जातिसूचक गाली दी। मैडम आप जब कार चला रही होती हैं आपको पता होता है की सामने किसी गाड़ी या पैदल चल रहे लोगों की जात क्या है? सड़क चलते जाति जानने की तकनीक बताइएगा प्लीज।
ये वायदे पूरे करने का वक़्त है
@HemantSorenJMM
जी। अपने सेवा विस्तार को लेकर 332 ई-मैनेजर्स उम्मीद लगाये हुए हैं, मुख्यमंत्री जी आपका आश्वासन इनकी उम्मीद है । चुनाव पूर्व आपके वादे से इनमें उम्मीद जगी थी। सेवा विस्तार न होने से ये बेरोजगार बैठे हैं।
झारखंड में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ गजब का वार कर रहे हैं
@dasraghubar
. जिस कंपनी में कल्पना सोरेन निदेशक हैं, उसकी एक निदेशक सरला मुर्मू हैं। वो दो अन्य कंपनियों में भी 2021 में निदेशक बनी। भ्रष्टाचार की ताबूत में आखिरी कील ठोकी जा चुकी है।
ये भी आदिवासी महिला हैं। सांसद हैं। लेकिन लाठी डंडे लेकर विरोध, गाली गलौज और कपड़े फाड़ने तक की कोशिश हुई। मणिपुर पर ज्ञान देने वाले अपनी सत्ताधिकार के इलाकों को संभालें। लोकतांत्रिक विरोध का ये तरीका है???
राजधानी रांची में ऊर्जा मंत्री के आवास से सारे जेनरेटर हटा देने चाहिए। सामान्य फीडर से बिजली की सप्लाई की जानी चाहिए। राजा को प्रजा का दुख शायद तभी समझ आए। #बिजलीसंकट #रांची
6वीं #जेपीएससी पर लिया गया स्टैंड, 5 लाख नौकरियों का वादा, ई मैनेजर्स की दुबारा बहाली का वादा । कई चीजें थी जिसकी वजह से हेमंत सोरेन को युवाओं ने चुना था। लेकिन अब उम्मीदें टूट रहीं। युवा रोजगार मांग रहा है।
#HemantSarkarRozgarDo
ट्रेंड में हैं।
हेमंत सोरेन जी का आत्मविश्वास देखने लायक है। परदे के पीछे की राजनीति हमनें नहीं देखी। लेकिन सदन से लेकर सड़क तक, सभाओं में हेमंत सोरेन हमेशा बीजेपी को ललकारते रहे। अब जब जमीन घोटाले में उनकी गिरफ्तारी हो गई है, वह मुस्कुराते, चियर अप करते दिख रहे हैं। हेमंत सोरेन से निजी
@JaikyYadav16
भाई उनके पूर्वज हिन्दू थे, मुसलमान भारत नहीं आते तो शमी भाई हिंदू ही होते। खैर उनका धर्म भारतीयता है। सब भारतीय शमी भाई के साथ हैं। चिंता मत करो।
पैसा ये पैसा... मंत्री के नौकर भी इतने अमीर हैं भैया। झारखंड सरकार के मंत्री अलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और नौकर जहांगीर के यहां छापेमारी में मिला है धन। दो साल पहले आज ही के दिन आईएएस पूजा सिंघल के यहां छापा पड़ा था और 17 करोड़ मिले थे।
बेहद निजी राय है। कल्पना सोरेन बेहतर सीएम साबित होतीं। एमबीए डिग्री धारी हैं। सौम्य छवि रही है। राज्य को महिला नेतृत्व मिलता तो भला ही होता। हेमंत सोरेन को ईडी ऑफिस लाया गया, तब वो ईडी कार्यालय पहुंची। ये अब से थोड़े देर पहले की तस्वीर है।
भाजपा के दो नेता
@yourBabulal
और
@nishikant_dubey
झारखंड सरकार को घेरते रहे हैं। आज सदन में चार बाद सांसद निशिकांत दुबे का नाम चर्चा में आया। बाबूलाल पर भी 3 मिनट लगातार मुख्यमंत्री हमलावर रहे। बाकी मुख्यमंत्री के विश्वासमत प्रस्ताव पर विश्वासमत हासिल हुआ। कहानी जारी...
चंपाई सोरेन झारखंड आंदोलन की उपज हैं। सिंपल व्यक्ति हैं। जुबां बोले ना बोले, हर भावना का इजहार उनके चेहरे से हो जाता है। फिलहाल मेरे तरफ से इतना ही– छुपाना भी नहीं आता, बताना भी नहीं आता...
मंत्री बन्ना गुप्ता प्रकरण
– बन्ना गुप्ता जी किसी और से बात कर रहे थे, उनका वीडियो किसी को मिल गया।
– महिला भी अपने पति से बात कर रही थी। वह तो बन्ना जी को पहचानती भी नहीं। उसका भी वीडियो किसी को मिल गया।
– फिर दोनों वीडियो मिला कर एडिट कर दिया गया।
कितने भोले हैं हमलोग देवा।
रांची का डॉक्टर इश्तियाक अहमद देश के भीतर खिलाफत की घोषणा करने और गंभीर आतंकी वारदातों को अंजाम देना चाहता था।
राजस्थान में आर्म्स की ट्रेनिंग दी जा रही थी। वहां भी छह लोग पकड़े गए हैं। हथियार का जखीरा मिला है।
अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के जड़े काफी गहराई तक हैं।
झारखंड में आगामी आजसू के लिए विधानसभा चुनाव में संकट ही संकट है। जयराम की पार्टी कुर्मी वोटरों के लिए नए विकल्प के तौर पर उभर चुकी है। लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन वोट शेयर देखिएगा, ये चौंकाने वाले होंगे।
झारखंड के युवाओं को तक़दीर पता नहीं किस कलम से लिखना चाहती है सरकार। जेएसएसी सीजीएल की परीक्षा छह साल बाद आयोजित की गई, पर्चा लीक हो गया। अब जेपीएससी का फार्म भरा गया। आनन फानन में 17 मार्च को पीटी है। युवाओं को तैयारी का मौका भी नहीं मिला। एडमिट कार्ड डाउनलोड हो नहीं रहा। मेधा
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनौती दी है कि पंचायत चुनाव के बाद उनके साथ मोरहाबादी मैदान में ओपन डिबेट कराएं। चर्चा कर लें कि राज्य में आदिवासियों के लिए किस सरकार ने ज्यादा काम किया है।
@dasraghubar
@HemantSorenJMM
झारखंड के हर ईमानदार से सवाल है--
मंत्री के पीएस के नौकर के यहां से मिला 32.20 करोड़ किसका था?
आईएएस पूजा सिंघल के करीबी सी ए के यहां से मिला 19.42 करोड़ किसका था?
राज्यसभा सांसद रहे धीरज साहू के यहां मिला 354 करोड़ किसका था?
I next अखबार में रिपोर्टिंग करता था। फैशन, स्पोर्ट्स, यूथ पर रिपोर्टिंग करते करते क्राइम की खबरें लिखने का मौका मिला। खुद पर यकीन नहीं था। लेकिन 9 नवंबर 2011 को दैनिक हिंदुस्तान रांची में क्राइम रिपोर्टिंग का मौका मिला। कई लोग सफर में सहयोगी भूमिका में रहे। उतार चढ़ाव के बाद
झारखंड की राजनीति में
@dasraghubar
सबसे शानदार शख्सियतों में रहे। 24 कैरेट खरा खरी बात, जो दिल में रहा, जुबां पर वही बात आई। शायद यही वजह रही कि कई लोग उन्हें अहंकारी, गुस्सैल छवि का समझते रहे। लेकिन आम गढ़ी हुई छवि से बिल्कुल अलग अंदाज के व्यक्ति, जो बाहर से कठोर और अंदर से कोमल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का भाव पढ़िए। पहली तस्वीर में बाबूलाल मरांडी के साथ मोदी प्रसन्न मुद्रा में हैं। दूसरी तस्वीर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वह गंभीर मुद्रा में दिख रहे हैं। भविष्य का संकेत क्या है?
#झारखण्ड
रोजगार के लिए सरकार और सरकारी नौकरियों का मोह त्यागना होगा।
दुख होता है पढ़कर कि 583 पदों पर उत्पाद सिपाही की नियुक्ति के लिए छह लाख लोगों ने फॉर्म भरा। दौड़ के दौरान तबियत बिगड़ने से 10 छात्रों की अब तक मौत हो चुकी है।
मरने वालों में एक छात्र इंजीनियर है। एक अन्य
अब भाजपा के हुए लोबिन हेंब्रम। राजमहल से चुनाव लडने के बाद झामुमो से निलंबित हुए थे।
बीते पांच सालों में सत्ता पक्ष में रहते हुए, अक्सर झामुमो को सदन में घेरते थे।
युवा जिस ओर चलते हैं, जमाना उसी ओर चलता है। रोजगार के सवाल पर झारखंड के युवाओं ने हैशटैग #युवा_विरोधी_हेमंत_सरकार चलाया। फिर देखिए देश भर में ये ट्रेंड आज छाया रहा।
युवाओं की नाराजगी सरकार पर भारी पड़ सकती है। चुनाव के पहले जेएसएससी_सीजीएल परीक्षा नहीं हुई तो बड़ा नुकसान उठाना
काश! अंकिता भी नदीम होती, क्यों
@HemantSorenJMM
जी? तभी तो उसे भी इलाज के अभाव में मरना नहीं होता। आप वक्त पर उसे एयरलिफ्ट करवाते, यूं चंदा कर रिम्स में नहीं आना होता उसे। और फिर मौत भी ना होती।
झारखंड में मॉब लिंचिंग का मुद्दा
@SethSanjayMP
ने लोकसभा में शून्यकाल में उठाया। हजारीबाग में मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर रूपेश पांडेय की भीड़ द्वारा हत्या की
#CBI
जांच की मांग की।
झारखण्ड भाजपा के विधायक विधानसभा में बालू बेच रहे हैं। कोडरमा विधायक नीरा यादव कह रही हैं, सोना मिलना आसान है, बालू मिलना मुश्किल। बालू मिलना झारखंड में वाकई मुश्किल है।
झारखंड में रोजगार के विषय पर छात्र आंदोलन कर रहे। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर छात्र सोशल मीडिया पर भी अभियान चला रहे हैं।
#RELEASE_JSSC_CGL_FIXED_EXAM_DATE
ईडी ने पहली बार झारखंड मंत्रालय में मंत्री के आप्त सचिव के कमरे को खंगाला। घूस के पैसे वहां भी मिले। लेकिन अधिकारियों में इतनी हिम्मत बगैर राजनीतिक शह के आती तो नहीं ही होगी। सोचिए, जब ईडी कार्रवाई कर रही थी ब्यूरोक्रेसी का बड़ा तबका यह मंथन करने पर जुटा था कि , ऐसा कैसे ईडी कर
झारखण्ड विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने डेरा डाल दिया है। युवाओं को पांच लाख नौकरी, अनुबंधकर्मियों के नियमितिकरण के सवाल पर भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री का जवाब नहीं मिलने तक सदन नहीं छोड़ने की बात कही है। सदन के भीतर की बत्ती बुझा दी गई है। सदन के भीतर धरना जारी है। विजुअल
एक अध्याय का अंत। राज्यपाल को इस्तीफा देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। वो दिन याद आ रहा जब हेमंत सोरेन 23 दिसंबर 2019 को नायक की तरह उभरे थे। चार सालों में आरोप लगे, कुर्सी गई और गिरफ्तारी भी। हां, लेकिन हेमंत सोरेन झुके नहीं।
असम के मुख्यमंत्री
@himantabiswa
रांची हिंदुस्तान कार्यालय आए। झारखंड चुनाव में भाजपा की रणनीति और वर्तमान में बांग्लादेश में उत्पन्न राजनीतिक उथल पुथल के भारत पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की।
एक समय था जब केंद्र सरकार में मीणा जनजाति के कैबिनेट मंत्री हुआ करते थे। राजस्थान सरकार में 4,5 मंत्री हुआ करते थे। लेकिन जब से केन्द्र में नरेंद्र मोदी आया है तब से एक भी मीणा जनजाति का सांसद केंद्र में मंत्री नहीं बना। राजस्थान की सरकार में भी फिलहाल कोई मीणा जनजाति का मंत्री